फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि से धड़ाम हुआ पारा    

Fri, 12 Oct 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में गुरूवार को दोपहर में हुई बारिश में दिखा रात का नजारा।
विज्ञापन

विज्ञापन
दोपहर में अचानक खिली धूप गायब हो गई, और देखते ही देखते अंधेरा छा गया। तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज एकदम बदल दिया। जिससे पारा तेजी से लुढ़क गया और मौसम में अचानक सर्दी का अहसास बढ़ गया। तितली तूफान के कारण बदले मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है क्योंकि आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान की आशंका है। वहीं कई स्थानों खंभे, होर्डिंग्स उखड़ गए। 

बृहस्पतिवार दोपहर अचानक हुए मौसम बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी। तितली तूफान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले प्रभावित हुए। इनमें रामपुर भी शामिल रहा, दोपहर में अचानक आसमान में घने बादल छा गए और दिन में ही रात हो गई। इतने घने बादल सावन के मौसम में भी नहीं छाए। कुछ देर बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिले में स्वार-दढ़ियाल क्षेत्र समेत कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की रफ्तार भी काफी तेज थी, अंदाजा लगाया जा रहा है कि हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक ही रही होगी। इतनी तेज हवा के कारण दबाव भी बढ़ गया। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक काफी बढ़ गई और अक्तूबर में ही दिसंब की सदी का अहसास हो गया। दोपहिया वाहनों में कंपकपी छूटने लगी। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें