फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर महिला को घर में घुसकर पीटा 

Fri, 22 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ से छेड़खानी की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला के घर में घुस कर उसे मारपीट कर घायल किया। पुसिल ने मामले में छेड़खानी समेत कई धाराओं में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को सीडीओ से गांव के एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया था। आरोप था कि 19 अप्रैल को तीनों ने घर में घुसकर छेड़खानी की थी।
विज्ञापन


सीडीओ ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुला लिया और समझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपियों अपने घर की महिलाओं के साथ घर में घुस गए और मारपीट की। पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जयराज सिंह का कहना है कि तहसील से डाक अभी प्राप्त नहीं हुई है।

डाक मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर एसपी के आदेश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज की है। दो महिलाओं का नगर की सीएचसी पर मेडिकल कराने को भेजा, लेकिन यहां पर सीएचसी से वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें