पुलिस के द्वारा पकड़ा गया डीसीएम चोरी करने का आरोपी।
- फोटो : amar ujala
टांडा। क्षेत्र के ग्राम झाऊपुरा में उत्तराखंड के ग्राम बरहैनी (बाजपुर) पिकअप द्वारा चोरी की भैंस लाते तीन को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चोरों की धुनाई कर दी। एक चोर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार देर रात क्षेत्र के ग्राम झाऊपुरा से ग्राम निवासी गोकुल सैनी के घर में बंधे दो कटरे चोरी हो गए जिसकी सूचना पर ग्रामीण ग्राम के जंगलों में दोनों कटरों की तलाश करने लगे। इसी दौरान उन्हें जंगल में एक पिकअप आती दिखाई दी। वाहन में भैंस बंधी देख कर ग्रामीणों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया। ड्राइवर ने जैसे ही ग्रामीणों को वाहन को रुकवाते देखा तो उसने वाहन की स्पीड बढ़ा कर भागने लगा। ग्रामीणों ने कड़े प्रयासों से वाहन को रोककर तीन व्यक्तिओं की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद गाड़ी में देखा तो भैंस थी। तीनों ने बताया को कि वह उत्तराखंड के कोतवाली बाजपुर के ग्राम बरहैनी से भैंस चोरी कर के ला रहे हैं जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस तथा भैंस स्वामी को मामले की जानकारी दे दी। एक चोर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पिकअप तथा दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नौशे निवासी ग्राम टोड़ीपुरा, अनवार अली निवासी केथोला दढ़ियाल बताया। भागे साथी का नाम समीर निवासी टोड़ीपुरा बताया।