उपनगर मसवासी में किसान के खेत में शहतूत के पेड़ पर अधेड़ का शव लटका मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। खेत स्वामी ने पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई पता नही लग सका। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए चिकित्सालय भेज दिया।
रविवार की प्रात: मसवासी निवासी किसान नरेश अपने खेत में खड़ी मैंथे की फसल देखने गया। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर अधेड़ का शव कपड़े से बंधा लटका पड़ा है। शव को देख वह घबरा गया और सूचना आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ लग गई।
खेत स्वामी नरेश ने घटना की सूचना मसवासी पुलिस सहित कोतवाली पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और वह घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाया गया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं पाई।इसके बाद अधेड़ के शव को पंचनामा भर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और घटना की रिपोर्ट खेत स्वामी नरेश की ओर से आई तहरीर के आधार पर दर्ज की गई।