फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में रामपुर के दो छात्रों की मौत

Sat, 21 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
मुरादाबाद के पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सड़क हादसे में मारे गए टीएमयू के एक छात्र के परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र में रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में टीएमयू के दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों छात्र टीएमयू में परीक्षा देकर अपने घर रामपुर लौट रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

खबर मिलने पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उधर, रामपुर में दोनों छात्रों के घरों में हादसे की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में दोनों छात्रों के परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। लोगों का कहना थ्‍ाा कि अगर हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कृष्णा कालोनी निवासी जोगेंद्र सिंह का बेटा जसविंदर (21) सिंह और सदर कोतवाली क्षेत्र में नाला पा रहे वाले डा. इकबाल का बेटा मो.

इलहाम (20) टीएमयू में पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष के साथ थे। शुक्रवार को जसविंदर सिंह और मो. इलहाम बाइक से परीक्षा देने टीएमयू आए थे। शुक्रवार दोपहर परीक्षा देने के बाद दोनों छात्र बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इनकी बाइक कटघर थानाक्षेत्र में रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास से गुजर रही थी कि इसी दौरा तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


राहगीर मौके पर जुटे तो चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो चुका था। लोगों की सूचना पर पुलिस और सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक दोनों छात्रों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले आईकार्ड और मोबाइल से इनकी पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। खबर मिलने पर इलहाम के परिजन आ गए। उन्होंने बताया कि इलहाम के चार भाई अरहम, अब्दुल और रहमान  हैं, जबकि मां मुजज्सिम है। जबकि पिता इकबाल डाक्टर हैं। एसओ कटघर ओंकार सिंह ने बताया कि छात्रों को टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें