फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार दो मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 29 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद-पटवाई रोड पर नया गांव के पास मजदूरी करके घर जा रहे दो साइकिल सवार मजदूरों को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



पटवाई थाना क्षेत्र के गांव रेट गंज निवासी शेर सिंह और धर्मपाल मजदूरी करने रामपुर आए थे। रविवार शाम काम समाप्त कर दोनों साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में नया गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ट्रक चालक को पकड़ कर हंगामा शुरू कर दिया।


घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। ट्रक चालक को अपने साथ थाने ले आई। मजदूरों की मौत के बाद उनके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें