फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर शिक्षक के घर चोरी

Sun, 07 Jan 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
भमरौआ मंदिर रोड पर शिक्षक के घर हुई चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भमरौवा रोड पर शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 12 लाख का सामान ले गए। घर से चोर प्लाट खरीदने को रखी गई चार लाख की नगदी भी ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

राजकीय बाकर इंटर कालेज में तैनात शिक्षक देव सिंह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमरौवा रोड पर स्थित एक मकान में किराए पर रहते हैं। देव सिंह फर्रुखाबाद स्थित अपने घर गए थे। मकान मालिक भी मकान में ताले डालकर चले गए। इस बीच चोरों ने बुधवार रात मकान के ताले तोड़ लिए और फिर चोर यहां से कमरे में रखे लाखों रुपये का सामान समेट लिया। मामले की जानकारी गत बृहस्पतिवार को मकान मालिक के आने के बाद देव सिंह को दी गई। सूचना के बाद देव सिंह शुक्रवार को रामपुर लौट आए। लौटने पर देखा कमरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से कैश व जेवर भी गायब थे। उसने बाद में घटना की जानकारी अपने साथियों के साथ पुलिस को भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। बाद में शिक्षक की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षक देव सिंह के मुताबिक चोर उसके मकान से चार लाख रुपये नगद ले गए। चार लाख रुपये उसने प्लाट खरीदने के लिए एकत्र किए थे। इसके अलावा उसकी पत्नी के दो सौ ग्राम जेवरात व अन्य सामान समेट लिया। चोर उसके यहां से करीब 12 लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें