फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से अष्टधातु निर्मित दस मूर्तियां चोरी

Tue, 29 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर अष्टधातु की मूर्तियां और घंटे चोरी कर लिए। मामले की जानकारी लोगों को उस वक्त हुई जब सुबह वे यहां दर्शन को पहुंचे। घटना की तहरीर दे दी गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



मंदिर के पुजारी किसी काम से बाहर गए हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मूर्तियों की कीमत पांच लाख है। पटवाई थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव में सिद्ध बाबा का मंदिर है। यहां पर देवी-देवताओं की अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां स्थापित हैं। सोमवार की रात मंदिर में किसी ने ताले तोड़कर कर मूर्तियों को गायब कर दिया।


बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी मौजूदा समय में कहीं बाहर गए हुए हैं। मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई जब लोग यहां दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर से मूर्तियां गायब होने की जानकारी होने के बाद मौके पर गांव वाले एकत्र हो गए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर से करीब पांच लाख की मूर्तियां और घंटे चोरी किए गए हैं। चोर यहां से दस मूर्तियां और 12 घंटे चोरी करके ले गए हैं। पुलिस मामले को दबाने में लगी है। पटवाई थाने के कार्यवाहक इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर आ गई है। मूर्तियां कीमती नहीं हैं। इनकी कीमत दस हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें