फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए दो समुदाय आमने-सामने

Mon, 28 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से सराय गेट स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी में खाली पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद पैदा हो गया। जमीन को दो समुदायों के लोग अपना बता रहे हैं। इसको लेकर तनाव की स्थिति है। फिलहाल प्रशासन ने वहां पर किसी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन



उसको नगरपालिका के रिकार्ड से चेक किया जाएगा। एहतियात के तौर पर वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सराय गेट के भैंसखाना में एक सार्वजनिक जगह है। आरोप है कि सोमवार सुबह कुछ लोगों ने उस जगह पर कब्जा करने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोग खाली जगह पर पहुंच गए।


बाउंड्री तोड़कर वहां पर मिट्टी डालने लगे और इसे एक धार्मिक स्थल की भूमि बताने लगे। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यहां पर पिछले 50 वर्षों से होलिका दहन होता है। ये जगह सरकारी कालोनी की है। ये पीडब्ल्यूडी कालोनी के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन



कालोनी के लोगों ने जमीन पर कब्जा करने वालों को रोका तो उन्होंने इसे धार्मिक स्थल की भूमि बताते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही। इसको लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पहुंची। बाद में कालोनी के लोग धनंजय पाठक और जुगेश अरोड़ा कुक्कू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे।


एडीएम एमपी सिंह से मुलाकात की और स्थिति से अवगत कराया। एडीएम ने मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मदन सिंह गर्ब्याल और सीओ सिटी आले हसन खां को भेजा। जिला प्रशासन, पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों ने शाम को मौका मुआयना करके दोनों पक्षों से बातचीत की।


इस दौरान एक पक्ष के लोग मौके पर बैठ गए और कहने लगे कि ये जमीन उनकी है। जमीन उनको नहीं मिलेगी वो वहां से नहीं हटेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने उनको समझा बुझाकर हटाया। प्रशासन ने दोनों पक्षों से अपने-अपने दावों के पक्ष में कागजात प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें