फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या

Sun, 04 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध लकड़ी कारोबारी के बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी लाया। यहां से हालत गंभीर देखकर उसे उत्तराखंड के हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बेटे के ससुरालियों पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



स्वार-बिलासपुर मार्ग पर शफीक अहमद लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनके बड़े बेटे अतीक अहमद की शादी 2010 में थाना सिविल लाइंस के कोठी खास बाग निवासी मकसूद की बेटी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने अपने दामाद पर पिता के साथ बंटवारे को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।


युवक के मना करने झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। ससुराल वाले अपनी बेटी को भी मायके ले गए थे। युवक के पिता हज पर गए हैं। चार सितंबर को ससुरालियों ने बेटे पर मुकदमा कायम करा दिया। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान लकड़ी कारोबारी के बेटे अतीक ने शनिवार रात घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन



उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। मृतक की मां और बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है।


अतीक की मां अफरोज जहां ने बेटे के ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइंस कोठी खास बाग निवासी मकसूद और उसकी पत्नी रुखसाना, बेटे महफूज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें