फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के दुपट्टे से लटकर दे दी जान

Tue, 29 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के वहपुरा गांव में सोमवार रात एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद उसी के दुपट्टे से लटक कर जान दे दी। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को दफन करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पटवाई थाना क्षेत्र के वहपुरा गांव निवासी हमीद शाह का बेटा नाजिम मजदूरी करता था। सोमवार शाम को उसका अपनी पत्नी फरजाना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वो कमरे में चला गया। पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली।


कुछ देर के बाद फरजाना कमरे में गई तो उसने नाजिम को फंदे से लटकते देखा। उसने शोर मचाया। परिवार के लोगों ने नाजिम को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह नाजिम के परिजन शव को दफन करने की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन



पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पटवाई थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।


मृतक नाजिम के रिश्तेदारों ने बताया कि उसका विवाह छह माह पहले ही पास के गांव भवरंकी निवासी फरजाना से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी इसी विवाद के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


पटवाई थाना क्षेत्र के वहपुरा गांव में सोमवार रात युवक के मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई थी, लेकिन पटवाई पुलिस करीब 12 घंटे तक घटना से अंजान रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें