फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ के यहां से गहने उड़ाने में सात गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शादाब मार्केट के सर्राफा व्यापारियों की दुकान से गहने उड़ाने के मामले में गुरुवार शाम तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कार, तमंचा और गहने बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्राफ बाजार में आए दिन खरीदारी के बहाने दुकान से गहने उड़ाने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। व्यापारी ऐसे मामलों को लेकर काफी परेशान थे। पुलिस को शक था कि कोई गिरोह इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है।


गुरुवार शाम कुछ लोगों ने तीन महिलाओं समेत सात लोगों को संदिग्ध हालात में बाजार में घूमते देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सातों लोगों को पकड़कर थाने ले आई। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से चार जोड़ी पायल, सोने के कुंडल मिले।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक पकड़ गए सभी आरोपी मुरादाबाद के करुला निवासी नाजिमा, सिमी, सुरैया, गुलजार, अदनान, सुभान, मुताजिल हैं। सभी ने पूछताछ में सर्राफा व्यापारियों के यहां चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस को उनके पास से दो कार, एक तमंचा, तीन चाकू भी मिले हैं।


पुलिस का कहना है आरोपी लोगों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह में शामिल महिलाएं सर्राफा की दुकान में खरीदारी के बहाने चली जाती थीं। उसके बाद महंगे जेवर मंगाती थीं। इस बीच जब दूसरा ग्राहक आ जाता था तो आरोपी महिलाएं जेवर लेकर वहां से खिसक जाती थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें