फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने छात्र को रौंदा, मौत

Fri, 25 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर-मिलक रोड पर बाईपास ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को बालू से लदे एक डंपर ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। इस दौरान हादसे से क्षुब्ध लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम और कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। साथ ही मामले की सूचना छात्र के परिजनों को दी गई। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र गांव विदियापुर निवासी शंकरलाल का 15 साल का बेटा सौरभ गंगवार नगर के सरदार बल्लभ भाई पटेल में कक्षा 10 में पढ़ता था।


सौरभ अपने मौसा जागन लाल गंगवार के यहां पर रह रहा था। शुक्रवार को उसके मौसा कहीं गए हुए थे। इस बीच स्कूल की छुट्टी में सौरभ बाइक लेकर मिलक-बिलासपुर रोड पर निकला था। जब वह बिलासपुर रोड से मिलक की ओर अपनी बाइक से आ रहा था।
विज्ञापन



बाईपास के ओवरब्रिज के पास बालू से लदे एक डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें