पति का दोस्त महिला को बहाने से अपनी बहन के पास ले गया और उसकी अस्मत लूट ली। उनसे महिला से पैसे और जेवर भी लूट लिए। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाहबाद थाना क्षेत्र निवासी युवक गुजरात में काम करता है। परिवार भी उसके साथ वहीं पर रहता है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के चौकोनी गांव निवासी गौतम भी वहीं पर काम करता था। आरोप है कि गौतम अपने दोस्त की पत्नी बहाने से अपनी बहन के पास ले गया। महिला के साथ बलात्कार किया। महिला के पैसे और जेवर छीनकर उसको शाहबाद क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। सारे मामले की जानकारी लोगों को दी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद उसका पति भी घर आ गया। पति ने थाने में आरोपी दोस्त और उसकी बहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहबाद एसओ रामपाल भाटी ने बताया कि घटनास्थल चंदौसी का है। यहां पर रिपोर्ट निल में नोट कर तफ्तीश वहीं पर भेजी जाएगी।