फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप

Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : concept photo
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जाते समय तीन लोगों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।शाहबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी गुरुवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पर गई थी।
विज्ञापन


सुनसान रास्ते में पहले से खड़े तीन लोगों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ कर गेहूं के खेत में ले गए। तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिवार के लोगों ने बेटी की हालत को देखा को उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस को किशोरी ने सारा मामला बताया। तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सोनू, बंटी और थानेदार के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें