अजीमनगर थाना क्षेत्र में शौच के लिए खेत गई महिला के साथ ही गांव के दो लोगों ने बलात्कार किया। घटना के बाद किसी तरह पीड़िता थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार शाम को जंगल में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इस बीच गांव के ही दो लोगों ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया। तमंचे के बल पर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपी लोग मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद किसी तरह पीड़िता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। महिला परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची और गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने गांव के वीर सिंह और रामप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।