फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बलात्कार, फिर शादी अब घर से निकाला

Tue, 05 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के आरोपी को जब जेल जाने की नौबत आई तो उसने पीड़िता के साथ शादी रचाकर मुकदमे को वापस करा लिया। विवाह के तीन माह बीत जाने के बाद उसने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने राज्य माहिला आयोग से शिकायत कर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



टांडा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने राज्य महिला आयोग को भेजे गए पत्र में कहा कि गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने मुकदमा दर्ज करवा दिया तो आरोपी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। शादी की भी और मुकदमा वापस करा लिया।


शादी के तीन माह बाद उसने मारपीटकर कर उसको घर बाहर निकाल दिया है। अब कह रहा है कि उसने कानून से बचने के लिए शादी करने का ढोंग रचाया था। अब उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। युवती ने राज्य महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है। युवती ने ऐसी आशंका जताई है कि आरोपी उसे या उसके परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसा सकता है या उनको नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें