फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार आई युवती के साथ छेड़छाड़

Sat, 02 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने आई युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस के मामले की तहरीर दी गई है। वहीं, कोतवाली क्षेत्र में बहू ने ससुरालियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती शुक्रवार देर शाम कपड़ों की खरीदारी करने आई थी। वापस जा रही थी तो पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। बाइक सवार युवक युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


सूचना के बाद पुलिस वहां पर नहीं पहुंची। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उसका निकाह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। महिला पति से विवाद के बाद मायके में रह रही है। आरोप है कि दो माह पहले महिला की सास, जेठ और पति घर में घुस गए।
विज्ञापन



महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पुुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने सास और जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


मिलकखनम की एक महिला ने स्कूल के प्रबंधक औरउनके भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला का आरोप है कि वो अपने बेटे के साथ दवा लेने मिलकखानम जा रही थी।


रास्ते में स्कूल प्रबंधक ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों को आता देख वो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक मामले में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें