फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने बाइक में टक्कर मारी, युवक की जान गई

Tue, 29 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में डंपर ने बाइक में टक्कर दी। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर स्थिति में मुरादाबाद रेफर किया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। मूंढापांडे थाने की पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन



मुरादाबाद के थाना नागफनी के बंगला गांव निवासी रवि घनश्याम छाबड़ा की कपड़े की दुकान पर काम करता था। घनश्याम छाबड़ा रामपुर में भी कपड़े की सप्लाई करते हैं। मंगलवार को मुरादाबाद के बाजार बंद रहते हैं। ऐसे में दोनों बाइक से रामपुर आ रहे थे।


हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र में डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को रामपुर के जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। घनश्याम छाबड़ा को स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उनको रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें