फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sat, 19 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। दढिय़ाल निवासी नन्हे बिजली मैकेनिक था। उसका काम बरेली में किसी फैक्ट्री में चल रहा था। दो दिन पहले वो बाइक से काम देखने के लिए बरेली गया था।
विज्ञापन



शनिवार सुबह वो वापस लौट रहा था। शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों को आता देखकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पसियापुर निवासी किसान अमर सिंह की बाइक में शुक्रवार शाम बाईपास पर कार ने टक्कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अमर सिंह का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके परिजनों की भीड़ लगी रही। उसका बेटा बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें