फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर शव झाड़ियों में फेंका

Tue, 12 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से घर से गायब चल रहे युवक की लाश मंगलवार को रजा टेक्सटाइल्स कालोनी की झाड़ियों में मिली। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को शव फेंक दिया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसरों ने मौके का मुआयना किया। शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



शिव विहार कालोनी निवासी रोहित कश्यप दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करके आया था। रोहित नौ जनवरी को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। नहीं मिलने पर सोमवार रात में सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।


मंगलवार शाम रजा टेक्सटाइल्स की झाड़ियों में युवक की लाश कुछ लोगों ने देखी। मौके पर भीड़ लग गई। शव पड़े होने की जानकारी रोहित के परिवार के लोगों को हुई तो वो भी मौके पर पहुंच गए। युवक की शिनाख्त रोहित के रूप में की। रोहित के गले पर रस्सी के निशान है, जबकि उसकी नाक से खून बह रहा था।
विज्ञापन



परिवार के लोग शव को घर ले गए। मौके से उसका मोबाइल भी नहीं मिला है। जानकारी के बाद एएसपी मोहम्मद तारिक, सीओ सिटी आले हसन तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रोहित की लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।


पुलिस हत्या के पीछे रंजिश मानकर चल रही है। रोहित नौ जनवरी की शाम को फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकला था। परिवार के लोगों का कहना है कि फोन आने के बाद वो काफी देर से बात करता रहा और घर से निकल गया। इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई।


अब उसकी लाश मिली। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में मां, दो भाई और एक बहन है। गुमशुदगी के मामलों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती। यदि पुलिस गंभीर होती तो शायद रोहित की जान बच जाती।


नौ जनवरी को रोहित के गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने अगले ही दिन पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करनी तो दूर उनकी बात तक नहीं सुनी। उन्हें इंतजार करने की सलाह दे डाली। हंगामे के बाद सोमवार को पुलिस ने रोहित की गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद शांत हो गई।


नतीजा ये हुआ कि रोहित की हत्या कर दी गई और उसकी लाश को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मंगलवार को भी परिवार के लोग मामले को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे थे। रोहित के परिजनों ने कुछ दोस्तों पर शक जाहिर किया है। परिजनों का कहना है कि दोस्तों का काफी आना जाना था। उन्हें शक है कि कहीं इस में दोस्तों ने ही तो उसकी हत्या नहीं कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें