फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Thu, 08 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोरा कला के जंगल में बुधवार की रात हत्यारों ने एक युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह जड़-बूटी खरीदने का का काम करता था। उसका रक्तरंजित शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं गुरुवार की सुबह मौके पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन



युवक को कनपटी और सीने पर चार गोलियां मारीं गई हैं। अभी तक वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, मौके पर पहुंचकर सीओ और कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच पड़ताल की है। व्यापारी को नगर के ही एक युवक बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसका शव मिला है। मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


नगर के असदुल्लापुर मोहल्ला निवासी कुश गुप्ता (23) की पटवाई रोड पर जड़ी-बूटी खरीदने की दुकान है। बुधवार की शाम कुश अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी बीच नगर निवासी हिमांशु शर्मा उर्फ छोटू वहां आया और उसे अपने साथ तीन बत्ती चौराहे पर बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा।
विज्ञापन



बाद में परिजनों ने रात साढ़े सात बजे उसे फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला। इस पर परिजन घबरा गए और पता करने लगे। गुरुवार की सुबह परिजनों को कुश का शव रोरा कला के जंगल में मिलने की सूचना मिल गई। इस पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे उसके भाई लव गुप्ता ने अपने कुश की शिनाख्त की।


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने कुश के सीने एवं कनपटी पर सटाकर चार गोलियां मारी हैं। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में आरोपी हिमांशु शर्मा उर्फ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।


कोतवाल राघव राम मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं लग पाया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे लेन-देन का विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें