फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से गायब ग्रामीण की हत्या

Thu, 29 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव कुंदनपुर में पांच दिन से गायब ग्रामीण की शव गांव के कुएं में पड़ा मिला। रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने गांव रहमतगंज के दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कुंदनपुर निकट भूड़ निवासी जागीर सिंह (40) ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। गत रविवार को अपने घर से निकट के गांव रहमतगंज गया था। वापस न होने पर परिजनों ने उसे आसपास के गांव और जंगलों में तलाश किया। उसका कोई पता नहीं चला।


परिजनों ने 27 अक्टूबर को स्वार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर रहमतगंज के दो लोगों पर अपहरण की आशंका जताई थी। गुरुवार सुबह कुंदनपुर के मुख्य तिराहे पर गांव के लोग बैठे थे। नजदीक के कुएं से बदबू आने का एहसास हुआ। ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो उसमें लाश थी। शक होने पर ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन



परिजन भई मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त जागीर सिंह के रूप में की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकाला। शव देखकर पत्नी रंजीत कौर, भाई वीर सिंह गश खाकर गिर गए। मृतक की मां और उसके मासूम बेटों का रोते-रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।


समाचार भेजे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मृतक के बड़े भाई वीर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद आरोपी लोगों ने उसके घर पहुंच कर भाई की हत्या की धमकी दी थी। परिजनों के अनुसार छह माह पहले जागीर सिंह के छोटे भाई जसविंदर सिंह की हत्या कर शव को रहमतगंज के मार्ग पर फेंक दिया गया था।


हालांकि शव के ऊपर से वाहन गुजर जाने से उसे दुर्घटना माना गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया था। परजिनों का कहना है कि जागीर सिंह ने रहमतगंज के दो लोगों की सहायता से मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग की थी। बताते हैं कि मुख्यमंत्री राहत कोष से उसे तीन लाख रुपये मुआवजा भी मिला।


इसे रहमतगंज के दोनों लोगों ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। परिजनों का आरोप है कि जागीर सिंह उनसे अपने रुपये मांगता था, लेकिन वो वापस नहीं कर रहे थे। इसी बीच रविवार दोपहर जागीर सिंह रहमतगंज से लापता हो गया। परिजनों ने 27 अक्टूबर को स्वार कोतवाली में तहरीर देकर रहमतगंज के दो लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की थी। जागीर सिंह का शव गुरुवार को कुंदनपुर के कुएं में पड़ा मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें