फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दोस्तों ने युवक को पीटकर मार डाला

Fri, 16 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात नशे में धुत दोस्तों ने पीटकर एक युवक की जान ले ली। इससे पहले तीनों ने जमकर शराब पी थी। शुक्रवार की सुबह युवक का शव के गांव के पास एक तालाब में मिला। उधर, पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



खजुरिया थाने के गांव रम्पुरा निवासी ठाकुर शिव सिंह पुत्र छुटटन सिंह (40)का गांव के ही प्रताप दिवाकर व अमीर दूला से करीब दस वर्ष पुरानी दोस्ती थी। पुलिस के मुुताबिक तीनों रोजाना ही शराब पीते और छोटी बातों को लेकर झगड़ा भी करते थे।


गुरुवार की रात भी तीनों ने गांव में तालाब के पास बैठक जमकर शराब पी और नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर प्रताप और अमीर दूला ने शिव सिंह को मारपीट कर पानी में धकेल दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। उधर, देर रात तक घर न पहुंचने पर शिव सिंह के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन



इस दौरान उसका कहीं भी पता नहीं चला। वहीं, उसके दोनों साथी भी अपने घर नहीं होना बताए गए। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास तालाब किनारे पानी में शिव सिंह के शव को देखा तो भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस वे भी मौके पर पहुंच गए। परिजन शव को पानी से निकालकर घर ले गए।


सूचना पर खजुरिया थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई नरेश सिंह की ओर से गांव निवासी प्रताप और अमीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


थाना प्रभारी ने सिर और अन्य भागों में गुम चोट लगने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीओ राधेश्याम ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस की दबिश में हत्यारोपी अपने घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें