फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति से लूट

Fri, 16 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी राजकुमार का परिवार काशीपुर में रहता है। राजकुमार एवं उसकी पत्नी बृहस्पतिवार की रात अपने गांव कुम्हारपुरा लौट रहें थे।
विज्ञापन


दंपत्ति के अनुसार नहटौर- हल्दौर मार्ग पर स्थित गंगाधाम के सामने  पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन तमंचाधारी नकाबपोश बदमाशों ने धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। दंपति के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से राजकुमार का सिर फोड़ दिया।

बदमाशों ने महिला के विरोध करने पर उसे भी बुरी तरह पीटा। बदमाश दंपति से दस हजार रुपए की नगदी, एक मोबाइल और महिला से कानों के कुंडल खींच कर फरार हो गए। दंपत्ति के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने लूट की घटना से इनकार किया। सीओ बिजनौर रामानंद कुशवाह का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक से बात करने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें