फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की पुत्री से गैंगरेप में एक बंदी

Tue, 29 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
रेप का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : demo picture
विज्ञापन
सिपाही की पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैै। मामले के मुख्य आरोपी द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण का प्रार्थनापत्र भी डाले जाने की खबर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक पुलिस कर्मचारी द्वारा अपनी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत के मुताबिक किशोर पुत्री के साथ उस समय घटना को अंजाम दिया गया, जब वह दूध लेने के लिए निकली हुई थी।

तहरीर में कर्मचारी ने उन्हीं आरोपियों पर अपने पुत्र को अगवा कर तीन लाख रुपये की फिरौती वसूल लिए जाने का भी उल्लेख था। नामजद चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई परिवारीजनों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


बढ़ते दबाव को देखते हुए ही मुख्य आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर प्रार्थनापत्र दे रखा है। अकबरपुर कोतवाल महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी जिलाजीत को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों  की तलाश की जा रही है। जल्द ही  गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें