फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्याकर शव खेत में फेंका

Mon, 09 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की हत्याकर शव खेत में फेंक दिया और फरार हो गया। दिन निकलने पर आसपास के लोगों ने खेत में पड़ा शव देखा। मृतक के पिता ने अपने छोटे बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध को कारण बता रही है।
विज्ञापन



अजीमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ापुरा शुमाली में रहने वाले राधेश्याम मिलक थाना क्षेत्र के खमरिया के मूल निवासी हैं। वो काफी समय से परिवार के साथ बढ़ापुरा शुमाली में रह रहे हैं और मंदिर के पुजारी हैं। उनके चार बेटे हैं। दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि दो अन्य मुनीश और अनुज साथ रहते थे।


शनिवार रात उनके साथ रहने वाले बेटों ने एक साथ बैठकर शराब पी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने उनके बड़े बेटे मुनीश का शव खेत में पड़ा देखा। बेटे का शव देखकर राधेश्याम के होश उड़ गए। छोटा बेटा अनुज फरार था। राधेश्याम ने छोटे बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन



वहीं, अजीमनगर एसओ कुशलवीर का कहना है कि मामला अवैध संबंधों का है। पता चला है कि आरोपी के अपने भाभी से अवैध संबंध हैं। भाई को इस बारे में पता चल गया था। इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद में हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें