फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के लिए हुई थी अख्तर अली की हत्या

Mon, 15 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को अख्तर अली हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अख्तर की हत्या लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन



पकड़ा गया बदमाश यूपी सहित उत्तराखंड का वांछित है। उसने हत्या और लूट में शामिल अन्य तीन साथियों के नाम भी बताये हैं। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को ईद मिलादुन्नबी के दिन एक युवक का शव स्वार मुंशीगंज मार्ग पर पेड़ से बंधा मिला था। इसकी शिनाख्त थाना अजीम नगर के गांव नगलिया आकिल निवासी अख्तर अली (25) के रूप हुई थी।


वहीं, उसकी बाइक मौके से गायब थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल एक आरोपी उत्तराखंड से बाइक से टांडा आ रहा है। इसपर पुलिस ने नूरपुर फाजलपुर मार्ग पर घेराबंदी कर ली। जैसे ही वह आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारसूत बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन



पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू उर्फ सतेंद्र पाल पुत्र हरि सिंह उत्तराखंड के बाजपुर चकरपुर मोड़ स्थित पांडे अस्पताल के पास का निवासी बताया है। इस पर पुलिस बाइक सहित युवक कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सोनू ने पूछताछ के दौरान हत्या एवं लूट में उसने अपने तीन अन्य साथियों के नाम उत्तराखंड के थाना बाजपुर के गांव धनसारा निवासी इरफान उर्फ छोटे, आरिफ, रजब अली बताया।


19 नवंबर को स्वार बाजपुर मार्ग पर गांव मोतीपुरा के सामने बाइक सवार फाइनेंस कंपनीकर्मी से 40 हजार रुपये व तीन मोबाइल लूटना, 24 दिसंबर को स्वार मुंशीगंज मार्ग पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक लूटना विरोध करने पर युवक की हत्या कर देने का जुर्म इकबाल किया। पुलिस ने पकड़े गये युवक का सोमवार को चालान कर जेल भेज दिया।


कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि अख्तर अली की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पकड़े गये युवक के अनुसार अख्तर अली ने लूट के दौरान एक साथी को पकड़ लिया था। उसे बचाने के चक्कर में उसके मुंह पर अंगोछा डालकर दबा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।


बाद में उसके शव को प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ से बांध कर खुदखुशी का रूप देने की कोशिश की गई। युवक से लूटी गयी बाइक अन्य साथियों के पास है। हत्या व लूट में पकड़ा गया युवक सोनू उत्तराखंड का वांछित है। उसके ऊपर उत्तराखंड के हल्द्वानी, बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर, केलाखेड़ा में लूट, गिरोहबंदी, जानलेवा हमला, डकैती का प्रयास, चोरी, मारपीट, गैंगस्टर, सहित 24 मुकदमे दर्ज है। वहीं, रामपुर में चेन स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें