फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ पिता पुत्र की आंख में मिर्ची झोंक कर लूट 

Fri, 06 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दोनों लुटेरे बाइक से आए थे और हेलमेट लगाए थे। हालांकि झोले में 5-7 हजार रुपये की नगदी और करीब 15 हजार रुपये के जेवरात की लूट होने की बात सर्राफ ने पुलिस को बताई है। लूट की जानकारी होते ही पुलिस के साथ व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मुहल्ला साहूकारा निवासी सुनील कुमार अग्रवाल की पुरानी तहसील  रोड पर ज्वैलर्स की दुकान है। गुरुवार शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने पुत्र समर्थ अग्रवाल के साथ स्कूटी से घर लौट  रहे थे। मोहल्ला साहूकारा में एक टावर के समीप बाइक सवार दो लुटेरे पहुंचे। वह हेलमेट पहने थे।

बगल से बाइक लगाकर लुटेरों ने पिता पुत्र की आंखों में मिर्च झोंकी। इससे स्कूटी सहित वह गिर गए। इसी बीच लुटेरे  थैला छीनकर तंग गलियों के रास्ते फरार हो गए। लूट की जानकारी होते ही व्यापार  मंडल के नगर अध्यक्ष हरवंस तनैया, धन्नूमल बंसल, सर्राफा एसोसिएशन के  अध्यक्ष कमल कुमार अग्रवाल आदि मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली प्रभारी गणेश  दत्त जोशी फोर्स के साथ मौके पर थे। 
विज्ञापन



तीन साल पहले भी हुई थी लूट की कोशिश
सर्राफ सुनील कुमार अग्रवाल के अनुसार तीन साल पहले भी उनके साथ इसी तरह लूट की कोशिश हुई थी। उस समय भी उनकी आंख में मिर्च झोंकने की कोशिश हुई थी, हालांकि लुटेरे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके और निकल भागे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें