फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटा 

Sat, 12 May 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


शहर में महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटने की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। दो महिलाओं को शुक्रवार को नशा सुंघाकर लूट लिया गया। दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

शहर में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय  है। यह गिरोह राह चलती महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटपाट करता है। इस गिरोह ने अब तक छह से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। शुक्रवार को भी दो महिलाओं को इस गिरोह ने अपना निशाना बनाया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुब मियां फाटक निवासी  दिव्या पत्नी राम कुमार अपने पोते को स्कूल में लंच देकर वापस लौट रही थी।  पीपल टोला के पास किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया,जिसके बाद महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इस बीच लुटेरे उसके कान के कुंडल, नाक की नथनी व अन्य जेवरात लेकर भाग गए। लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़े हुए देखा,जिस पर मामले की सूचना डायल 100 को दी गई। सूचना के बाद बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे भर्ती कराया। शाम के वक्त उसे होश आया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जहरखुरानी की दूसरी घटना भी इसी क्षेत्र की है। सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी सुषमा गुप्ता पत्नी नरेंद्र गुप्ता  मिस्टन गंज स्थित चंपा कुंवरि मार्केट के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


देर शाम महिला को होश आया। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है,जिस पर उसे रेफर किया गया है। बताया जाता हैकि जहरखुरानी गिरोह के लोग उससे सोने की चूड़ियां, चेन, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लूटकर ले गए है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है,लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें