फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफनी में बदमाशों ने पशु व्यापारी से दिनदहाड़े नगदी लूटी

Thu, 05 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पशु व्यापारी से दिनदहाड़े 80 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी बाइक से कस्बे की साप्ताहिक पैंठ में पशु खरीदने आ रहा था। बिलारी शाहबाद रोड पर कस्बे की आबादी शुरू होने से कुछ दूरी पर पीछे आए बदमाश पशु व्यापारी को धक्का देकर बाइक से गिराने के बाद रुपये छीन कर भाग गए।
विज्ञापन



पुलिस को तहरीर दे गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कुंदरकी थाने के गांव चकफाजलपुर निवासी जाहिद हुसैन पशुओं की खरीद फरोक्त का काम करते हैं। जाहिद हुसैन के मुताबिक बुधवार को पशु खरीदने के लिए 80 हजार रुपये की नगदी लेकर बाइक से सैफनी की पैंठ आ रहे थे। उन्होंने कपड़े के साथ कमर से बांध रखे थे।


रास्ते में बिलारी-शाहबाद रोड पर सैफनी के शुरू होने से कुछ पहले पीछे से आए एक पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पास आते ही पशु व्यापारी जाहिद हुसैन को अचानक धक्का मारकर बाइक सहित गिरा दिया। इसके बाद बदमाश तमंचे और छुरे से धमकाते हुए पशु व्यापारी की कमर में बंध रहे 80 हजार रुपये छीन कर भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें