फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दंपति से जेवर लूटे

Thu, 14 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बाइक से घर जा रहे दंपति को तमंचे के बल पर रोक कर बदमाशों ने महिला से पांच तोले सोने के जेवर लूट लिए। पति के विरोध करने पर उसको तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन



छर्रे लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंगा की शाइन की शादी मिलक बहादुर गंज में हुई है। वो मायके आई थी। गुरुवार शाम उसका पति रफी उसको लेने के लिए ससुराल पहुंचा। दोनों बाइक से मिलक बहादुरगंज जा रहे थे।


मुरसैना और खौद के पास कच्चे रास्ते पर पीछे से आए बाइक पर सवार बदमाशों ने दंपति को रोक लिया। बदमाशों ने रफी से 900 रुपये और पत्नी से पहने हुए करीब पांच तोले सोने के जेवर जबरन उतरवा लिए। पति के विरोध करने पर बदमाशों ने उसको तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन



दोनों के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से महावीर, संजीव और भूरा घायल हो गए। गांव के और लोगों को आता देखकर बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बदमाशों को तलाशने के लिए कांबिंग की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें