फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-रहीम पुल पर महिला की चेन छीनी

Sun, 07 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर रिश्तेेदार के साथ आ रही महिला से राम-रहीम पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के राहगीरों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन



पटवाई थाना क्षेत्र के गांव चिकना निवासी सुनीता शनिवार शाम गंज थाना के अजयपुर में रिश्तेदारी में आई थी। देर रात वो घर वापस जा रही थी। वो रिश्तेदार के साथ बाइक पर पीछे बैठी थी। राम-रहीम पुल पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले में पड़ी चेन छीन ली।


महिला के शोर मचाने पर आसपास के राहगीर मौके की ओर दौड़े। कुछ लोगों ने बदमाशों का तलाशा, लेकिन उनका पता नहीं चला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस आधे घंटे तक वहां नहीं पहुंची। बाद में महिला रोती हुई घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें