सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार रात कोसी पुल के पास कार सवार चार से
पांच बदमाशों ने मैक्स वाहन सवार तीन लोगों से तमंचे के बल पर 44 हजार
रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अजीमनगर
थाना क्षेत्र के गांव छतरपुर निवासी इस्लाम अपने साथी तालिब के साथ कपड़े
का कारोबार करते हैं।
सोमवार को दोनों साथी मैक्स गाड़ी से वापस आ रहे थे।
रास्ते में कोसी पुल के पास गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इस दौरान कार
सवार चार लोग वहां पहुंच गए। तमंचा दिखाकर उनसे 44 हजार रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर उनको जान से मारने कही धमकी देते हुए फरार हो गए।
किसी तरह
से तीनों लोग थाने पहुंच गए। पुलिस को सारा मामला बताया। पुलिस ने घटनास्थल
का मौका मुआयना कर काफी समय तक बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका कहीं पर पता
नहीं चला। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।