फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे

Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। आरोप है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन



शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव सराय महेश निवासी वीरवती मंगलवार की सुबह को अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से दलपतपुर रिश्तेदारी में आई थी। बताया जाता है कि वह मंगलवार की रात को बाइक से घर जा रही थी। राम-रहीम पुल पर करीब नौ बजे पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश महिला के कुंडल झपट्टा मारकर तोड़ लिए।


महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला ने लोगों को सारा मामला बताया। बाद में लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका कहीं पर पता नहीं चला। काफी देर तक वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो रहा।
विज्ञापन



उसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन सूचना के बाद पुलिस वहां पर नहीं पहुंची। करीब आधे घंटे तक वहां पर खड़े रहने के बाद महिला घर वापस चली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें