किसान मेला रठौंडा में छेड़खानी से परेशान युवती ने मनचले की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी। जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। किसान मेला रठौंडा में गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती परिवार के साथ मेला देखने आई थी। शिव मंदिर रोड पर बाइक सवार मनचले ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी।
इस पर भड़की युवती ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और चप्पल से धुनाई कर दी। युवती के परिवार के लोगों ने भी आरोपी को घेर लिया। सूचना पाकर पहुंची मेला पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक जयराज सिंह का कहना है कि छेड़खानी के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। युवती पक्ष घटना में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।