फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में चल रही कोसी के सीने पर जेसीबी और पोपलेन

Tue, 22 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी चौकी क्षेत्र के घोसीपुरा पट्टी कला कोसी क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले के साथ हो रहा है। इसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। माफिया रात के समय अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों, डंपरों में रेत भर कर स्टोन क्रेशरों पर पहुंचा रहे हैं। उधर, अवैध खनन को लेकर ग्रामीण खासे परेशान हैं। डीएम से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन



क्षेत्र में जमना जमनी, घोसीपुरा, पट्टी कला, बेलवाड़ा कोसी घाटों पर जेसीबी, पोपलेन से अवैध खनन धड़ल्ले के साथ हो रहा है। प्रतिदिन ट्रैक्टर ट्रालियां, डंपर इस काम को अंजाम दे रही है। दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा कोसी नदी से रेता निकालकर रातों रात स्टोन क्रेशरों को ले जाया जा रहा है।


घोसीपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि है शिकायत के बाद भी पुलिस अवैध खनन पर प्रतिबंध नहीं लगा रहीं है। वहीं आसपास के गांवों में स्थित तालाबों में अवैध रूप से मिट्टी का उठान जेसीबी से कराया जा रहा है। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन



स्वार रामपुर बाजपुर मार्ग, मसवासी पट्टी मार्ग में रेता बजरी से भरे ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे है, लेकिन पुलिस प्रशासन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ मात्र खानापूरी ही कर रहा है। ओवरलोड वाहनों के संचालन से मार्गो की हालत क्षतिग्रस्त हो गयी है, और गहरे गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। एसडीएम अभय गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। शीघ्र ही इस पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें