मां की डांट से क्षुब्ध एक छात्रा ने घर से नाराज होकर शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी ओवेंद्र दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी कुसुम (17) और अन्य परिवार के सदस्य गांव में ही रहते हैं। कुसुम नगर के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। गुरुवार को कुसुम को उसकी मां ने किसी बात पर सुबह डांट दिया तब उसने अपना घर छोड़ दिया और चली आई।
गुरुवार को छात्रा की मां ने समझा कि कहीं पर अपनी रिश्तेदारी में चली गई होगी और नाराजगी दूर होने पर वापस आ जाएगी, लेकिन वह जब शुक्रवार को घर नहीं लौटी और न ही कहीं पर रिश्तेदारी में होने की जानकारी मिली। तब अपने पड़ोसी से छात्रा की मां हरप्यारी ने मोबाइल नंबर पर बात की। तब कई बार फोन नहीं उठा।
फोन रिसीव होने पर उसने मरने से पहले ट्रेन से कटने को जाने की बात कहकर फोन काट दिया और उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी और उसकी मौके पर मौत हो गई ।फोन दोबारा न मिलने पर परिवार वाले किसी अनहोनी की घटना को समझ गए और मिलक पहुंचे जहां पर रामनगर के पास ट्रेन से छात्रा के कटने की जानकारी मिली।
तब परिजन रेल ट्रैक पर पहुंचे जहां पर उन्होंने छात्रा की पहचान कुसुम के रूप में की। बताते हैं कि कुसुम मां के डांटने पर घर छोड़कर चली आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव को पीएम को भेजा। हादसे पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।