खटीमा में बीते दिनों हुई चोरी के खुलासे को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस टीम कबाड़ी का माल खरीदने वालों के यहां चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक कबाड़ का माल बेचने पहुंचे। इनमें एक युवक के पास बैटरी चार्जर मिलने पर पुलिस शक के आधार पर दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। संभावना है कि पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लग सकता है।