फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख के जेवर उड़ाए

Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सराफा कारोबारी का कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

धोखाधड़ी कर सराफ कारोबारी से एक युवक डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण ले गया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली मार्ग स्थित मोहल्ला चक स्वार निवासी अनवर अली की अलीशा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार दोपहर अनवर अली के मोबाइल पर फोन आया। फोन पर एक युवक ने पांच जोड़ी पायल लेने की बात कहते हुए पालिका कांप्लेक्स में बुलाया, जिस पर उसने 11 जोड़ी पायल देकर दुकान में काम करने वाले कर्मी को पालिका कांप्लेक्स में एक जूते-चप्पल की दुकान पर भेज दिया।
विज्ञापन


कर्मचारी से आरोपी ने पांच जोड़ी पायल पसंद करने की बात कहकर उनका वजन कराने और बिल साथ लाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने दोबारा अनवर अली को फोन किया और सोने के जेवर भी मंगवाए। इस पर अनवर अली ने दुकान पर काम करने वाले मसवासी निवासी आलिम को पांच तौले सोने के जेवर भी लेकर साथ भेज दिया।

आरोप है कि ठग ने आलिम से कहा कि उसकी पत्नी नगर पालिका कार्यालय के एक कक्ष में बैठी है और वह यह जेवर दिखाकर ले आऊंगा। यह बात कहकर ठग युवक जेवर लेकर चला गया लेकिन, काफी देर तक जब वो वापस नहीं आया तो आलिम ने उसे तलाश किया लेकिन, वो नहीं मिला। 
विज्ञापन


इस पर उसने सूचना अनवर अली को दी। सूचना पर अनवर अली के होश उड़ गए। कुछ ही देर में ठगी की सूचना पर अन्य सराफा कारोबारी और व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और आलिम से पूछताछ भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें