स्वार क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए मृत तीनों दोस्त एक साथ।
विवाह समारोह से गुरुवार की रात घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई, इसमें तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना कोई कार्यवाही किए शवों को घर ले गए । उधर, पटवाई-शाहबाद रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने गन्ने से भरी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। इससे गन्ने के ढेर में दबकर गांव जौलपुर निवासी जसवंत सिंह की मौत हो गई।
पंजाबी कालोनी निवासी नमन कुमार (23), नवयुग रस्तोगी (20) और मोहल्ला स्वार खास निवासी रजत प्रजापति (22) तीनों दोस्त थे। गुरुवार की शाम वह रामपुर निवासी अपने दोस्त के घर विवाह समारोह में गए थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे वह बाइक से घर आ रहे थे। स्वार - रामपुर मार्ग स्थित गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में इनकी बाइक सड़क पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने युवकों की शिनाख्त कराकर उनके घरों पर जानकारी दी। इससे घरों में कोहराम मच गया। पुलिस तीनों दोस्तों के शव सीएचसी ले गई । पुलिस ने पीएम के लिए शव भेजने की कार्यवाही शुरूकी तो परिजनों ने इससे इनकार कर शव सौंपने की मांग की। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए। उधर टांडा। नगर से सटे नये गॉव के मोड़ पर एक छोटे हाथी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार तथा छोटे हाथी के ड्राइवर में नोकझोंक होने लगी।
इसी बीच पीछे से आ रहे तेज डीसीएम ने पहले से खड़े छोटे हाथी तथा बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। वही तीन लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीछे से आ रहे दूसरे डीसीएम में तोड़फोड़ कर दी और जमकर हंगामा किया। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र नीलधर, रुद्रपुर(उत्तराखंड) के थाना कुंडा निवासी पंकज पुत्र तोताराम के छोटे हाथी से काशीपुर से दहेज का सामान लेकर वापस आ रहे थे।
इसी बीच ग्राम रफातपुर निवासी अरविन्द पुत्र हरचरण सिंह अपने साले प्रेमराज पुत्र जगदीश सिंह निवासी देवीपुरा की मड़ैया थाना भगतपुर(मुरादाबाद) के साथ बाइक से बाजपुर से रिश्तेदारी में लगन से वापस लौट रहे थे। इसी बीच वियानी स्कूल के पास ग्राम नए गॉव के मोड़ पर छोटे हाथी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार गिर गए। जिसमे प्रेमराज के चोट लग गयी। जिसपर बाइक सवार और छोटे हाथी में मौजूद दोनों व्यक्तियों में सड़क पर ही बहस होने लगी। इसी दौरान पीछे से तेल के डिब्बे लाद कर आ रहे डीसीएम ने सड़क पर खड़े चारों लोगों को टक्कर मार दी। जिससे प्रेमराज की मौके पर ही मौत हो गईी।