फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकरमपुर में दो पक्षों में हुई फायरिंग, पथराव 

Fri, 15 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों का मेडिकल कराये जाने को लेकर सीएचसी में एक पक्ष ने जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन



गुरुवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव मुकरमपुर में बिजली के पोल लगाये जा रहे थे। घर के सामने खंभा लगने को लेकर रिजवान व हाजी बफाती के बेटों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। जमकर फायरिंग एवं मारपीट शुरू हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई।

इस दौरान रिवजान की बेटी आमना खातून के सिर से गोली टकराते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग एवं मारपीट मेें रिजवान व उसकी बेटी आमना खातून, बेटा यूसुफ, आसिफ, कुरबान व दूसरे पक्ष हाजी बफाती का बेटा मेहरबान घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। जहां युवती आमना खातून की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है। वहीं सीएचसी में रिजवान पक्ष के चार लोग घायल हो जाने के बाद दूसरे पक्ष को पुलिस द्वारा पहले मजरुबी चिट्टी दिये जाने पर रिजवान पक्ष ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पहले रिजवान पक्ष के लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें