पटवाई थाना क्षेत्र के बिचपुरी में मंगलवार को एक खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गांव का ही एक व्यक्ति किसान को मंगलवार की सुबह घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।
पटवाई थाना क्षेत्र के बिचपुरी निवासी रामकिशोर खेती-किसानी का काम करता था। परिजनों का कहना है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक मंगलवार की सुबह उसको घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
देर रात को किसी ने ब्रज किशोर के शव को खेत में पड़ा देखा। बाद में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हत्या के सात घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि ब्रजकिशोर का गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है।
इसके चलते उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। वहीं दूसरी ओर पटवाई एसओ महेश प्रसाद का कहना है कि टैक्ट्रर-ट्राली में दबने से उसकी मौत हुई है।