वोटिंग से चार दिन पहले चुनावी रंजिश खुलकर सामने आ गई। खिजरपुर गांव में दो प्रत्याशियों के बीच फायरिंग हो गई। आनन-फानन में पुलिस भी पहुंची, लेकिन कोई भी पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं हुआ। मामला खिजरपुर गांव से जुड़ा है। खिजरपुर गांव में दो प्रत्याशियों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।
मंगलवार दोपहर दोनों प्रत्याशी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को देख दोनों प्रत्याशी खिसक लिए। दोनों ने फायरिंग से भी इंकार कर दिया। एसओ कुशलवीर का कहना है कि दोनों ओर से फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।