फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्याख्यान माला में जेबा महबूब प्रथम

Tue, 01 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बुंदेलखंड मालवीय संत प्रवर स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के 121वें जन्मोत्सव पर आयोजित व्याख्यानमाला में छात्र छात्राओं ने स्वामीजी के जीवन पर विचार व्यक्त किए। व्याख्यान माला में प्रथम स्थान पर छात्रा जेबा महबूब रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर खलक सिंह और रविकांत तृतीय रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को कर्मयोगी स्वामी ब्रह्मानंदजी विषय पर छात्र-छात्राओं ने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ.कमलेश सक्सेना कुलपहाड़, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष ब्रह्मानंद महाविद्यालय चुन्नीलाल एडवोकेट ने उनका प्रकाश पूरे बुंदेलखंड में है। की। बीएससी कृषि के छात्र खलक सिंह ने कहा कि स्वामीजी ने 23 साल की आयु में परिवार छोड़ दिया था। आज

श्वेता सोनी ने कहा कि उन्होंने भारत के इतिहास में अमिट पहचान छोड़ी। मोहिनी राजपूत ने कहा कि उन्होंने समाज को नई दिशा दी। जेबा महबूब ने कहा कि स्वामीजी ने बुंदेलखंड के इस पिछड़े भूभाग  में शिक्षा की ज्योति जलाई। व्याख्यान माला के दौरान टीकाराम यादव महाविद्यालय मोंठ के छात्र रविकांत, सुयेल मोहम्मद, अरुण कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इसके पहले मोहिनी, मनीषा और वर्षा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्रा शालिनी सोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका  डा. फूल सिंह, अरुण कुमार तिवारी, डा.मोतीलाल ने निभाई। पूर्व प्राध्यापक  ठाकुर दास, डा. कैलाश विश्वकर्मा, प्राचार्य डा.आरडी महान, वीके पांडेय,  एसएन कुशवाहा, डा. अतुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें