फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे शव मिलने से सनसनी

Fri, 11 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक टैंपो क्लीनर का शव भोट थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे किनारे एक गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। एएसपी मोहम्म्द तारिक ने शव का निरीक्षण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। शुक्रवार की सुबह ग्राम पत्थरखेड़ा के लोगों ने भोट पुलिस को सूचना दी कि नैनीताल हाईवे स्थित पत्थरखेड़ा अड्डे के पास गड्ढे में एक युवक की लाश पड़ी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। इस बीच ग्राम मिलक सनैया निवासी रईस दूला मौके पर पहुंच गया। उसने मृतक की शिनाख्त अपने साले नन्हे पुत्र दूलाजान निवासी ग्राम बहांपुर थाना बिलासपुर के रूप में की। कुछ देर के बाद मृतक के परिजन भी विलाप करते हुए पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार नन्हे नशे का आदी था।

इससे पहले वह रिक्शा चलाता था और बाद में नैनीताल हाईवे पर चलने वाले टैंपो पर क्लीनरी का काम शुरू कर दिया था। परिजनों के मुताबिक, नौ मार्च की सुबह वह टैंपो पर गया और इसके बाद अपनी इकलौती बहन की ससुराल थाना भोट के ग्राम मिलक सनैया चला गया था। गुरुवार शाम को बहन के घर से वापस आते वक्त नशे में गड्ढे में गिर गया होगा और मृत्यु हो गई होगी। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर मालूम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें