फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिला युवक का शव शिनाख्त नहीं

Tue, 22 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत किसी वाहन के चपेट में आने से हुई है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव उदय राज की मढ़ैया पर हाईवे किनारे मंगलवार की सुबह को कुछ लोगों ने एक युुवक के शव को पड़े देखा।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने मामले की जानकारी शहजादनगर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। एसओ शहजादनगर रजनीकांत का कहना है कि युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके एक हाथ पर मूलचंद लिखा हुआ है। उम्र करीब 28 -30  मानी जा रही है। उनके अनुसार युवक सड़क पर किसी वाहन की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें