फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की कोशिश मारपीट, दशहत में परिवार

Sun, 20 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कालेज से परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा का कुछ लोगों ने अपहरण करने की कोशिश करी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। छात्रा किसी तरह से अपनी जान बचाकर घर तक पहुंची। हालांकि मामले की शिकायत अभी तक पुलिस से नहीं की गई। पुलिस भी इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। नगर क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा विवि की परीक्षा देकर लौट रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में कुछ युवकों ने उसका अपहरण करके गाड़ी में डालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा होने पर आरोपी भाग गए। छात्रा किसी तरह से घर पहुंची। पुलिस को शिकायत करने की बात भी हुई, लेकिन छात्रा के परिजनों ने शिकायत नहीं की। वो दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उनको यहां बार-बार आना पड़ेगा। वो इस घटना को लेकर दहशत में भी हैं। पुलिस भी इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें