फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से दो लाख की चाकलेट चोरी

Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
ट्रक से दो लाख की चाकलेट चोरी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चोर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर करीब दो लाख रुपये की चाकलेट चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंज थाना क्षेत्र के गुजर टोला निवासी याकूब ट्रक मालिक हैं। संभल के गांव तारपुर निवासी वीरपाल उनका ट्रक चलाता है। सोमवार रात चालक ट्रक में रुद्रपुर स्थित प्रफेटी कंपनी से चाकलेट लेकर हरियाणा के बिलासपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


रात के समय ट्रक खराब होने पर उसको माल गोदाम पार खड़ा कर दिया था। चालक ट्रक के अंदर सो गया था। रात के समय चोर ट्रक का तिरपाल काटकर उसमें रखे दो लाख की चाकलेट चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह ट्रक ठीक कराने के बाद जब वो हरियाणा के लिए रवाना होने लगा तो उसकी नजर कटे तिरपाल पर पड़ी। उसने जानकारी ट्रक मालिक को दी। ट्रक मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें