फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आजम खां के खिलाफ टिप्पणी करनी पड़ी भारी

Wed, 16 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान 2
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ टिप्पणी भाजपा नेता को भारी पड़ गई। छवि धूमिल करने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दिलीप सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, भाजपा नेता ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। गंज थाना क्षेत्र के घेर इमली इस्मत खां निवासी ताहिर अली ने बताया कि वह सोमवार शाम अपना फेसबुक एकाउंट देख रहे थे।
विज्ञापन


उनकी नजर भाजपा नेता दिलीप सक्सेना के पोस्ट पर पड़ी। पोस्ट में दिलीप सक्सेना ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके अनुसार टिप्पणी आजम खां की छवि धूमिल करने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से की गई थी। आजम खां के समर्थक ताहिर अली ने इसकी जानकारी अन्य साथियों को दी। ताहिर साथियों के साथ गंज थाने पहुंचे।

उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी भाजपा नेता दिलीप सक्सेना के खिलाफ फेसबुक पर नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने दिलीप सक्सेना पर आईपीसी की धारा 153ए और 500 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बाबत भाजपा नेता दिलीप सक्सेना का कहना है कि राजनीतिक दबाव में झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक पर किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ टिप्पणी नहीं की है। राष्ट्रहित में अपनी बात जरूर कही है। अपनी बात कहना तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें